उत्तराखंडक्राइमवायरल न्यूज़

उत्तराखंड से बड़ी खबर- चिन्यालीसौड़ में टिहरी झील के दलदल में फसा ग्रामीण बचाव में जुटा प्रशासन। 

उत्त्तराखण्ड से बड़ी खबर।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में टिहरी झील के एक दलदल में स्थानीय व्यक्ति के फंसे होने की खबर मिलते ही बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने तत्काल प्रभाव से सक्रियता दिखाते हुए जिला प्रशासन एसडीआरएफ व मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित किया।
हालाँकि फसे हुए व्यक्ति को बचाने के लिए प्रशासन के द्वारा तत्काल प्रभाव से सक्रियता दिखाई गई है वंहा पर रेस्कयू कार्य चल रहा है लेकिन प्रभावित व्यक्ति अभी भी जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है , स्थिति विपिरित होने के कारण आपदा की टीम को हेलीकॉप्टर से रेस्कयू करने में दिक्कत हो रही है लेकिन प्रशासन के द्वारा निकालने का काम किया जा रहा है। सभी स्थानीय लोग प्रभावित व्यक्ति की जान बचाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है।
फसे हुए व्यक्ति का नाम युद्धवीर सिंह रमोला पुत्र बचन चंद रमोला है जोकि मणि गाँव चिन्यालीसौड़ का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button