उत्तराखंडपर्यटनशासन

कल हरिद्वार में CM धामी कांवड़ियों का करेंगे स्वागत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

हरिद्वार ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हेलीकॉप्टर से सीधे हरिद्वार पहुंच रहे हैं. यहां वे कांवड़ियों का स्वागत करेंगे और एक अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जल्द ही कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचेंगे. उनका हेलीकॉप्टर भल्ला इंटर कॉलेज में लैंड करेगा.

भल्ला इंटर कॉलेज से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे डामकोठी जाएगे, जहां पहले से उनका एक कार्यक्रम प्रस्तावित है.

कांवड़ मेले में ड्यूटी पर लगे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सीएम ने वीआईपी लोगों के आने पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

Related Articles

Back to top button