उत्तराखंडक्राइम

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 19 वी गिरफ्तारी कर्यवाई अभी भी जारी।

देहरादून।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही इस पूरे मामले का मास्टर माइंड बताए जा रहे हाकम सिंह को एसटीएफ की टीम ने उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया था जिससे पूछताछ में कई अहम पहलू सामने आए थे इसी क्रम में एसटीएफ की टीम ने आज उत्तरकाशी के नौगांव में रहने वाले अंकित रमोला को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले में एसटीएफ की टीम 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आपको बता दे कि  22 जुलाई 2022 को थाना रायपुर में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक आउट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है जिसमें स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अब तक पूर्व में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। विवेचना के दौरान अहम सबूतों के आधार पर एवं पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर पूर्व गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button