आपदाउत्तराखंड

उत्तराखंड में आज कुछ घण्टों के अन्तराल में दो बार महसूस हुए भूकम्प के झटके।

देहरादून।

उत्तराखंड में आज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 04:25 बजे के बाद अब 07:57 बजे झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.4 रही और केंद्र नेपाल रहा।

शाम के समय धरती के कम्पन से बड़ी बड़ी इमारतों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला , जिस समय धरती में कम्पन हुआ उस समय फ्लैट में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आये , हालांकि भूकम्प के कारण अभी तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना की पुष्टि नही हुई है।

 

 

Related Articles

Back to top button