उत्तराखंड

चिड़ियापुर बॉर्डर के समीप तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई, दो युवकों की मौत

धर्मनगरी हरिद्वार में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. श्यामपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकरा गई, इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हरिद्वार की तरफ से बिजनौर की तरफ जा रहे एक कंटेनर से बिजनौर की तरफ से आ रही एक कार की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इसके साथ ही उसमें बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है. वहीं दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ही कंटेनर छोड़ फरार हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना श्यामपुर के क्षेत्र चिड़ियापुर बॉर्डर के समीप तेज गति से आ रही एक कार सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और दबने के कारण दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

Related Articles

Back to top button