उत्तराखंडवायरल न्यूज़

ऋषिकेश-चंबा- धरासू हाईवे के पास पट्रोल टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत, एक व्यक्ति घायल

ऋषिकेश- चंबा- धरासू हाईवे पर नरेंद्रनगर प्लास्डा पुलिस चौकी के समीप एक पेट्रोल टैंकर सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। जिसे नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया है।

गुरुवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टैंकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में गिरा था। दुर्घटना में चालक भूपेंद्र शर्मा (24) पुत्र सुभाष शर्मा जलाभपुर गड्डू आरसी पुरम कॉलोनी नजीबाबाद यूपी की मौत हो गई। जबकि सुमित (30) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button