उत्तराखंड

सरफिरे युवक की कैबिनेट मंत्री के सामने ही लोगों ने की जमकर पिटाई मंत्री जी देखते रहे तमाशा वीडियो हुआ वायरल

गढी़ कैंट के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की. दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार कर दिया. इसी दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे,मंत्री को देख उनके समर्थकों में आया जोश मंत्री के सामने ही सिरफिरे युवक की जम कर हुई खूब धुनाई मंत्री और उनके सुरक्षा कर्मी तमाशा देखते आए नजर. मामला कैंट कोतवाली क्षेत्र का है इस सम्बन्ध में कोतवाली इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने फोन पर जानकारी दी बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यहां आपको बता दें यह कोई नया मामला नहीं है जिसमें मंत्री जी युवक की पिटाई का तमाशा देखते हुए नजर आ रहे हैं इससे पहले अभी हाल ही की घटना है जिसमें धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल खुद अपने विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में एक युवक को सरेआम पीटते हुए नजर आ रहे थे इससे पता चलता है कि उत्तराखंड सरकार के मंत्री अपने क्षेत्र व क्षेत्र वासियों को लेकर कितने संवेदनशील हैं.

Related Articles

Back to top button