उत्तराखंडराजनीति

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा पहुँची दून , मसूरी प्रत्याशी गणेश जोशी का प्रचार किया सुरु।

देहरादून 1 फरवरी,

उत्तराखण्ड भाजपा की सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौरहरा लोकसभा से सांसद रेखा अरुण वर्मा ने इन दिनों प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है इसी क्रम में आज मंगलवार को रेखा वर्मा ने देहरादून की मसूरी विधानसभा क्षेत्र में डोर – टू – डोर सम्पर्क अभियान में प्रतिभाग किया व छोटी छोटी बैठके कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थन में वोट मांगे।


अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि, राइफलमैन गणेश जोशी से लेकर विधायक तथा कैबिनेट मंत्री बनने तक के सफऱ में गणेश जोशी लगातार जनता के बीच उनके दुख दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। वह सैनिक भी है और सच्चे लोकसेवक भी।
चाहे दिन हो या रात आप लोगों ने उन्हें हर मुसीबत, परेशानी के समय अपने बीच पाया होगा। चाहे करोना काल में परिवारों को राशन, पीड़ितों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की बात हो, या आपदा काल रात 12:00 बजे आपके बीच खड़े होने का सवाल वह हर समय आपके सुख दुख का भागीदार रहे हैं।
चाहे क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का मामला हो या सड़कों सुरक्षा दीवारों और संपर्क मार्गों के निर्माण कब की बात, अगर आप तुलना करेंगे तो पाएंगे कि आपके विधायक सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले विधायकों में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद देखा है कि गणेश जोशी के कलाइयों पर आप 20,000 बहने राखी बांधती हैं। जिस भाई को शक्ति देने के लिए इतनी बहनें हों उसे किस बात की फिक्र होनी चाहिए।
उन्होंने आह्वान किया कि आगामी 14 फरवरी को अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा के प्रत्याशियों को जबरदस्त बढ़त के साथ विजय दलवाये।

Related Articles

Back to top button