मनोरंजन

‘सर’ में आम आदमी बनेंगे धनुष, तो ‘फतेह’ में एक्शन करते नजर आएंगे सोनू सूद, जानें दोनों फिल्मों को बारे में

फैन्स को अक्सर अपने पसंदीदा सितारों की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में जब कोई सितारा अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान करता है तो फैन्स काफी एक्साइटिड हो जाते हैं। गुरुवार का दिन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत धनुष (Dhanush) और कोरोना काल के मसीहा कहलाने वाले अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के लिए स्पेशल रहा। धनुष और सोनू सूद ने अपनी अपकमिंग फिल्मों का ऐलान किया है। धनुष एक ओर जहां फिल्म सर (Sir) में नजर आएंगे तो वहीं सोनु सूद फिल्म फतेह (Fatheh) में एक्शन करते दिखेंगे।

धनुष ने बृहस्पतिवार को अपनी नयी तेलुगु-तमिल फिल्म ‘सर’ की घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन ‘रंग दे’, ‘थोलीप्रेमा’ के निर्देशक वेंकी अतलुरी कर रहे हैं। उन्होंने ही इसकी पटकथा भी लिखी है। धनुष ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया, जिसकी पृष्ठभूमि एक जूनियर कॉलेज की है। वीडियो में निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म में एक आम आदमी (धनुष) की कहानी है।

Related Articles

Back to top button