उत्तराखंडराजनीति

मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने पहुँचे भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज राजपुर से विधायक खजनदास के पक्ष में किया प्रचार।

देहरादून

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राजपुर रोड़ विधानसभा के प्रत्याशी  खजानदास के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

आज पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार  शाहनवाज हुसैन ने सांय चार बजे राजपुर रोड़ विधानसभा के ईनामुला बिल्डिंग, देहरादून में पहुँच कर लोगो से भाजपा प्रत्याशी खजानदास के पक्ष में कमल का बटन दबा कर मतदान करने की अपील की। उन्होनें कहा कि आप भाग्यशाली है जो आपको खजानदास जैसे सरल एवं सौम्य विधायक मिले है जिनकी जितनी भी प्रसंशा की जाय उतनी ही कम है।

शाहनवाज ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबके प्रयास के तहत कार्य करती है। आज उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के मुस्लिम भाजपा के साथ है अन्य दलो ने हमेंशा मुस्लिमो अल्पसंख्यको को एक वोट के तहत इस्तेमाल कर सिर्फ छलने का कार्य किया है।

इस पर भाजपा प्रत्याशी विधायक  खजानदास, प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स, मंडल अध्यक्ष  विशाल गुप्ता ,शाहिद ,रईस अंसारी, आशीष नागरथ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button