उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी होली के दिन भी संचालित होगी खुशियों की सवारी ।

देहरादून।

होली पर्व के दिन भी प्रदेश में खुशियों की सवारी (के0के0एस0) सेवा का संचालन किया जायेगा। जिसके तहत प्रसव उपरान्त जच्चा-बच्चा के साथ ही 1 साल से छोटे बच्चों को स्वस्थ होने के उपरान्त होली के दिन भी घर तक निःशुल्क पहुॅचाने की सुविधा मिलती रहेगी। गर्भवती महिलाओं को भी अवकाश के दिन आवश्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउण्ड जांच हेतु घर से अस्पताल और अस्पताल से वापस घर तक पहुॅचाया जायेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 128 खुशियों की सवारी (के0के0एस0) सेवा का संचालन किया जा रहा है और देहरादून जनपद में इस योजना के तहत 17 खुशियों की सवारी संचालित की जा रही है। पर्व के दौरान इस सेवा के लाभार्थियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पडेे इसको देखत ेहुए कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button