चम्पावत मामले में भाजपा का देहरादून में ‘धमाका’, कांग्रेस के ‘कुचक्र’ की जलाई अर्थी।

देहरादून।
चम्पावत में पिछले दिनों हुई निंदनीय घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम सामने आने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी व धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है इस दौरान कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन दे कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है …वंही भाजपा भी इस पूरे मामले में उल्टा कांग्रेस का षड्यंत्र बताते हुए विपक्ष पर जनता को भृमित करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी संगठनतक जिलों में कांग्रेस के पुतले दहन करके आरोप मढती नजर आ रही है इसी कड़ी में आज महानगर भाजपा देहरादून के कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल नगर में जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जनविरोधी एवं भ्रामक राजनीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता को गुमराह करने, असत्य तथ्यों के आधार पर राजनीतिक माहौल खराब करने और विकास कार्यों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा, “कांग्रेस के पास जनता के मुद्दों पर बात करने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वह भ्रम, प्रोपेगेंडा और असत्य तथ्यों के सहारे राजनीतिक माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी। हमारी प्राथमिकता केवल जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की कि वे भ्रामक प्रचार और झूठी राजनीति से सतर्क रहें तथा विकास और सुशासन की राजनीति का समर्थन करें।




