उत्तराखंडदेशशासन

भगवत प्रसाद मकवाना ने संभाला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का पदभार; देशभर से उमड़ा जनसैलाब, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

देहरादून।

​ भगवत प्रसाद मकवाना जी द्वारा ‘राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग’ (NCSK) के अध्यक्ष (केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा, भारत सरकार) के रूप में पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं सकुशल संपन्न हुआ। आयोग के कार्यालय में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे हजारों समर्थकों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

​इस अवसर पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, असम सहित कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। साथ ही, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

​कार्यक्रम में हाथरस के माननीय सांसद अनूप प्रधान जी, त्रिलोकपुरी (दिल्ली) से माननीय विधायक  रविकांत उज्जैनवाल, उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के पदाधिकारी, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सम्मानित उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना का आत्मीय स्वागत किया।

​इस अवसर पर  मुकेश कुमार जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, जनप्रप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि आभार प्रकट किया।

​अपने इस मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय  नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जी, उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं समस्त भाजपा शीर्ष नेतृत्व का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

​यह गरिमामय दायित्व देश भर के सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता मित्रों के कल्याण, उनके अधिकारों की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण सशक्तिकरण की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। पूर्ण विश्वास है कि  भगवत प्रसाद मकवाना जी के ओजस्वी नेतृत्व में आयोग समाज के इस महत्वपूर्ण वर्ग के उत्थान, सामाजिक सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button