उत्तराखंडक्राइमदेशमंत्रिपरिषदराजनीतिशासन

मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर की कराई जाएगी पढ़ाई, मुख्यमंत्री धामी ने भी मुहर लगाई।

देहरादून।।

पाकिस्तान की कायराना हरकत के जवाब में भारतीय सेना का पराक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सबने देखा है अब उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मदरसों में अब छात्र-छात्राओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने यह फैसला लिया है। जिससे बच्चे सेना के पराक्रम की कहानियों से परिचित हों। फैसले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी वर्गों से लेकर बच्चों को सेना के शौर्य के बारे में पढ़ना चाहिए । ताकि भारत की शक्ति का देश के नौजवानों को गौरव महसूस हो सके । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूर दृष्टि और नेतृत्व के कारण भारत की तरफ आंख उठाके देखने वालो का नामों निशान मिटा दिया जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Related Articles

Back to top button