उत्तराखंडराजनीति

गणेश गोदियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, करन माहरा की जगह संभाली कमान!

देहरादून:
उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया कप्तान — गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष!

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मौजूदा अध्यक्ष करन माहरा की जगह अब गणेश गोदियाल पार्टी की कमान संभालेंगे।

गणेश गोदियाल पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं, और संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए हाईकमान ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि गोदियाल की ताजपोशी से कांग्रेस की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को नई रफ्तार मिलेगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही संगठन में और भी फेरबदल किए जा सकते हैं ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मज़बूती मिल सके।

Related Articles

Back to top button