
देहरादून।।
देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां की जा रही हैं। 28 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अधिवेशन का उद्घाटन इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ करेंगे। इस दौरान इसरो पूर्व अध्यक्ष यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में भी शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से विद्यार्थी शिक्षक शिक्षाविदपूर्ण कई कार्यकर्ता और प्रमुख विश्वविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारी सहित करीब 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।सुनिए अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री का बयान
पहली बार विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन
उत्तराखंड में पहली बार हो रहे किसी विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए परेड ग्राउंड में एक नगर बनाया गया है जिसका नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है जबकि इस कार्यक्रम के लिए बनाए गए सभागार का नाम देश के पहले CDS रहे जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया है। वहीं इस अधिवेशन के दौरान भगवान बिरसा मुंडा नगर में कई प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी जिसका नाम महारानी अब्बक्का प्रदर्शनी रखा गया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शिक्षा समाज पर्यावरण सेवा खेल तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तैयार किए गए प्रस्तावों पर चिंतन और मंथन भी होगा।
26 नवंबर को CWC और 27 को NEC की बैठक
वहीं अधिवेशन से पहले महत्वपूर्ण यात्राएं भी आयोजित की जाएगी जो भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर झारखंड के उलिहातु से भगवान बिरसा संदेश यात्रा महारानी अब्बक्का की 500वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली से कलश यात्रा और गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350 में बलिदान दिवस के अवसर पर दिल्ली के बलिदान स्थल गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से पवित्र जल भी इस अधिवेशन में लाया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड में होने वाले इस अधिवेशन के लिए 26 नवंबर को एबीवीपी की CWC बैठक होगी इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी बैठक का आयोजन होगा जबकि शाम के समय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।
उत्तराखंड की संस्कृति की दिखेगी झलक
71वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में समाज कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोरखपुर के श्रीकृष्ण पांडे को यशवंत राव केलकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि राष्ट्रीय अधिवेशन पहली बार उत्तराखंड में आयोजित हो रहा है जिसमें समाज से जुड़े कई विषयों के साथ-साथ उत्तराखंड में आने वाली आपदाओं और लैंडस्लाइड की घटनाओं पर भी विचार मंथन किया जाएगा जबकि इस अधिवेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों के मंथन के के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति को भी दर्शाया जाएगा।




