उत्तराखंडक्राइमजिला प्रशासनशासन

Roorkee: 25 वर्षीय युवक ने घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बालक के साथ किया दुष्कर्म

रुड़की के झबरेड़ा में एक 25 वर्षीय युवक ने आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। बालक के स्‍वजनों ने उक्त युवक को मौके पर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ आइपीसी पोक्सो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

पीड़ित के स्‍वजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर शाम उसका आठ वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसे कोई अज्ञात युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। बालक घर पर न मिलने पर सभी इधर-उधर उसकी तलाश करने लगे।

 

तभी एक बाग में उक्‍त युवक को बालक के साथ जबरदस्ती कुकर्म करते हुए पकड़ लिया। स्‍वजनों ने उसकी मौके पर जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम फैजान निवासी भक्तोंवाली बताया। थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित के खिलाफ आइपीसी पोक्सो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button