उत्तराखंडक्राइमधर्मस्व/धार्मिक

गंगोत्री धाम जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 यात्रियों के साथ पायलट की हुई मोके पर मृत्यु।

उत्तरकाशी।।

आज सुबह समय 08:38 बजे पर सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी, गंगोत्री मार्ग गंगनानी के पास नाग देवता नामक स्थान पर एक हैली क्रैश हुआ है उक्त हैली Aero Trans Service Pvt  Ltd का था। उक्त हैली में 07 यात्री (04 पुरुष, 02 महिला) व 1 पायलेट थे, पायलेट का नाम कैप्टेन रॉबिन सिंह है। उक्त हैली में सवार 4 यात्री मुम्बई के व 02 आन्ध्र प्रदेश के रहने वाले थे उक्त घटना पहाडी पर गांव के नजदीक हुई है। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार 05 यात्रियों व 1 पायलेट की मृत्यु व 01 यात्री के घायल होने की सूचना है। स्थानीय पुलिस व SDRF भटवाडी मौके पर है। यात्रियो के नाम पते के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

हैली में पायलट सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 6 की घटनास्थल पर ही मृत्यु तथा 1 घायल  को ऋषिकेश एम्स भेजा गया ।।

1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई

2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई

3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई

4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी

5. मस्तु भास्कर घायल (एम) 51, एपी,

6. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ)

7. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट

Related Articles

Back to top button