उत्तराखंडकृषिमंत्रिपरिषदशासन

कृषि मंत्री गणेश जोशी अपने तीन दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर मोरी पहुँचे आज, सेब के बगीचों में पहुँचकर स्थानीय काश्तकारों से की मुलाकात।

उत्तरकाशी/मोरी, 1 जून।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को उत्तरकाशी जनपद के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक स्थित गैंचवांण गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय काश्तकारों से सीधा संवाद स्थापित किया और क्षेत्र में सेब के बागानों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और किसानों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत बागवानी तकनीकों की सराहना की। मंत्री जोशी ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान क्षेत्र की कृषि और बागवानी संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान हेतु तत्परता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, और सरकार किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जैसे सीमांत क्षेत्र में किसानों द्वारा किया जा रहा सेब उत्पादन राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्वतीय कृषि को लाभकारी बनाने के लिए बागवानी, जैविक खेती, और मूल्य संवर्धन की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। जल्द ही गैंचवांण सहित मोरी क्षेत्र में कृषि से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button