उत्तराखंडराजनीति

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक लच्छू गुप्ता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को वितरित किये ट्रैकसूट, इस मौके पर मेयर थपलियाल भी रहे मौजूद।

देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक  लच्छू गुप्ता द्वारा बढ़ती हुई ठंड के प्रकोप को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हकीकत राय नगर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए ट्रैकसूट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून के माननीय मेयर  सौरभ थपलियाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर मेयर  सौरभ थपलियाल जी ने बच्चों को ट्रैकसूट वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सामाजिक प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने आयोजकों के इस जनकल्याणकारी कार्य की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के आयोजक लच्छू गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राजकुमार तिवारी, अमन गुप्ता, अजय बिष्ट, स्कूल की प्रधानाचार्य मधु सिंह, शिक्षिका शांति उनियाल, भोजन माता कविता,

Related Articles

Back to top button