उत्तराखंडदेशराजनीति

62 वर्ष के हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पीएम मोदी व उत्तराखंड के सीएम धामी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भाजपा में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की और जन्म दिवस की शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कंडाली से निर्मित शॉल एवं पहाड़ी टोपी भेंट की।

इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष नड्डा व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के बीच काफी देर तक उत्तराखंड के विषय पर चर्चा भी हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button