उत्तराखंडराजनीतिशासन

 गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक-ये दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

देहरादून, 05 मार्च।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में आगामी 07 मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित ‘चार साल बेमिसाल’ महारैली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह महारैली प्रदेश सरकार के चार वर्ष के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button