उत्तराखंड

राहुल गांधी की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महा रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, लालकुआँ में गरमाया सियासी माहौल

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा घोषित वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने लालकुआँ में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। गुरूवार सुबह एक निजी कार्यकाल पर काग्रेंस नगर अध्यक्ष भुवन पाडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैली को लेकर की रणनीति बनाई गई। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर काग्रेंस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं युवा नेता प्रमोद कालौनी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता के साथ हुए विश्वासघात और लोकतंत्र पर हो रहे प्रहार के खिलाफ यह रैली निर्णायक संदेश देगी। लालकुआँ विधानसभा से 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली पहुंचना हमारा लक्ष्य नहीं, बल्कि संकल्प है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर व्यवस्था मजबूत करने और समय पर वाहनों सहित उपस्थित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लालकुआँ की भागीदारी इस रैली को जनआंदोलन का रूप देगी। वोट चोरों को जवाब देने का समय अब आ गया है।

जनता की आवाज को दिल्ली के दरबार तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक समीकरणों में कांग्रेस की मजबूत वापसी का संकेत होगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button