उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खण्डूरी का 91 साल की उम्र में हुआ निधन लम्बे समय से चल रहे थे बीमार।

देहरादून ।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी (BC khanduri) का निधन हो गया है. आज सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें लीं. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
यह ख़बर जैसे ही आई उसके बाद से उत्तराखंड में शोक की लहर फैल गयी ।
जानिए खण्डूरी के बारे में–
खण्डूरी का जन्म 1934 में देहरादून (उत्तराखण्ड) में हुआ तथा शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सैन्य अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सी.एम.ई.) पूणे, इन्स्टिटूयूट ऑफ इंजिनियर्स, नई दिल्ली और रक्षा प्रबंध संस्थान सिकन्दराबाद में शिक्षा प्राप्त की।
उन्होने 1954 से 1990 तक भारतीय सेना की कोर ऑफ इन्जिनीयर्स में सेवा की। भारतीय सेना में विशिष्ट सेवा के लिए उन्हे 1982 में राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मैडल प्रदान किया गया।
सेवानिवृत्ति के उपरान्त वे राजनीति में आए और 1991 तथा बाद के चुनावों में उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में वे सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। 2003 में उन्हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया, वह मई २००४ मे राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन सरकार के सत्ता परिवर्तन तक रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। मंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिष्ठत विकास परियोजना को और तत्परता से दक्षता राष्ट्रीय राजमार्ग से लागू किया।
सन 2007 से 2009 व 2011 से 2012 तक दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।




