उत्तराखंडवायरल न्यूज़

देहरादून में होमगार्ड जोगेन्द्र अपने अनोखे अन्दाज से करते है ट्रैफिक कन्ट्रोल वीडियो हुआ वायरल।

देहरादून।

उत्तराखंड होमगार्ड के एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्रैफिक जवान का नाम जोगेंद्र कुमार है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने अनोखे अंदाज से ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो..https://youtu.be/Q_04UhgTUP8

वह देहरादून के सिटी हार्ट अस्‍पताल के पास तैनात हैं और डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं। उनके इस तरह ट्रैफिक कंट्रोल पर डीजीपी अशोक कुमार ने भी सराहना की है। जोगेंद्र के इस उत्साह को देखते हुए कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button