उत्तराखंडक्राइमदेश

दुर्घटनाग्रस्त हुई ITBP की बस 6 जबान हुए शहीद 30 से अधिक घायल।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं। वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि हादसा चंदनवारी पहलगाम में हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बस के परखच्चें उड़ गए है।

रिपोर्टस की माने को बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे.बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क किनारे नदी के किनारे गिर गई। अधिक जानकारी आनी बाकी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button