उत्तराखंड

Kedarnath Heli Service: आईआरसीटीसी 10 जून के बाद टिकट बुकिंग पोर्टल को खोल सकता है

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए 10 जून के बाद आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल सकता है, जिसमें यात्री 16 जून से आगे की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कर सकते हैं।

 

केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा का संचालन होतो है, जिसमें सात कंपनियों के बाद से वर्तमान में हेली सेवा चलाई जा रही है। 15 जून तक हेली सेवा की टिकटें फुल हैं। अब आईआरसीटीसी 10 जून के बाद टिकट बुकिंग पोर्टल को खोलेगा। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकटों की काफी मांग है।

 

पोर्टल खुलते ही एक ही दिन में टिकट फुल हो रहे हैं। 25 अप्रैल से केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। अब तक 44 हजार से अधिक यात्री हेलिकॉप्टरों से केदारनाथ पहुंचे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि शीघ्र ही हेली टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button