उत्तराखंडमहिला सशक्तिकरण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गिल गैस संस्था द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन, पूर्व विधायक राजकुमार ने महिलाओं को किया सम्मानित 

देहरादून।।

आज देहरादून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नंबर 20 रेस्ट कैंप में गिल गैस संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं मालिन बस्ती सुधार समिति के अध्यक्ष  राजकुमार शामिल हुए। संस्थान ने महिला दिवस के उपलक्ष में  महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा राशन वितरण व महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्षद  वीरेंद्र बिष्ट , संस्था व कार्यक्रम संयोजक वंदना , राकेश राय , अमरजीत सिंह , सोमप्रकाश वाल्मीकि, दीपा चौहान, शीतल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button