आपदा

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भोटे कोशी का रौद्र रूप: बाढ़ में बहे घर-पुल, 105 भारतीयों समेत 500 लोग लापता, 50 की मौत,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

नेपाल।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भोटे कोशी का रौद्र रूप: बाढ़ में बहे घर-पुल, 105 भारतीयों समेत 500 लोग लापता, 50 की मौत,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी ने बुधवार सुबह अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया।

करीब सुबह 9 बजे आई अचानक बाढ़ से तिब्बत सीमा से सटे तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में भारी तबाही मची है।

बाढ़ की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि राहत और बचाव अभियान जारी है।

बाढ़ के तेज बहाव में घर, वाहन, सड़कें, पुल और अन्य कई ढांचे बह गए, जिससे पूरे इलाके में भारी नुकसान हुआ है।

रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय का परिसर भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जहां खड़े वाहन और रखा सामान पानी में बह गया।

आपदा से क्षेत्र की कई जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं और बिजली उत्पादन पर भी बड़ा असर पड़ा है।

नेपाल सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है, हेलीकॉप्टरों से भी लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

बाढ़ का असर रसुवा के अलावा नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा तक पहुंचने की आशंका के बीच प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया है।

नेपाल प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने और खतरा बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।

भोटे कोशी की इस भीषण बाढ़ ने नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी है, इस भीषण तवाही में 500 से ज्यादा लोग लापता है जिसमे से 105 भारतीय समेत 291 विदेशी पर्यटक बताए जा रहे जबकि 50 लोगो की मृत्यु की पुष्टि हुई है जबकि लापता लोगों की तलाश और नुकसान का आकलन लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button