उत्तराखंडशासन

विधानसभा सत्र को लेकर आज विधानसभा अध्यक्षा ने की सर्वदलीय बैठक आगामी सत्र को गैरसैंण में कराने पर हुई चर्चा।

देहरादून 31 अक्टूबर|

उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में दलीय नेताओं की बैठक आहूत की गई| इस दौरान आगामी सत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सभी दलों के नेताओं के बीच चर्चा वार्ता हुई| इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बहुजन समाज पार्टी से मौ शहजाद एवं निर्दलीय विधायक संजय डोभाल मौजूद रहे|

बैठक में आगामी विधानसभा सत्र गैरसैंण अथवा देहरादून में आहुत किए जाने संबंधित विषय पर बातचीत हुई| विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक के दौरान आने वाले सत्र में सभी दल के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को सुगमतापूर्वक चलाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी|
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बैठक में सरकार के समक्ष सत्र को गैरसैंण अथवा देहरादून में आहुत किए जाने के संबंध में अपनी बात रखी है, सरकार द्वारा निर्णय लिया जाना है कि सत्र गैरसैंण में हो या फिर देहरादून में|

Related Articles

Back to top button