उत्तराखंडक्राइम

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धस्मना का बयान- अंकिता भण्डारी,बहादराबाद, रुद्रपुर और आईएसबीटी देहरादून में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद अब रेप कैपिटल होगा देहरादून का नाम।

देहरादून।

पंजाब की नाबालिक लड़की के साथ देहरादून के आईएसबीटी में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि राजधानी देहरादून रेप कैपिटल बनती जा रही है। बहादराबाद, रुद्रपुर, अंकिता भंडारी हत्याकांड तमाम ऐसी घटनाएं हैं। उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार सोई हुई है और राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। कांग्रेस इस मामले को सड़क से लेकर सदन तक जोर-शोर से उठाएगी।

सूर्यकांत धस्माना ,प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड

Related Articles

Back to top button