उत्तराखंडराजनीति

बीजेपी महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को दिखाई सख्ती मुलाकात के लिए भेंट,उपहार व मिठाई न लाने की दी हिदायत।

देहरादून।

उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहता है … संगठन में दायित्व की आस हो या फिर सरकार में दायित्व पाने की लालसा हो जिसके लिए प्रदेश कार्यलय पर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने वरिष्ठ नेताओं को खुश करने के लिए उपहार स्वरूप मिठाई या गिफ्ट के साथ पहुँचने वाले लोगों का भी जमावड़ा लगा रहता है  शायद इसी को देखते हुए आज बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश देते हुए अपने कक्ष के बाहर आदेश चस्पा कर दिया है जिसपर साफ साफ लिखा गया है *भेंट करने के लिए किसी प्रकार का उपहार व मिठाई न लाएं।*

हालांकि यह संगठन मंत्री अजेय कुमार का सन्देश उनकी छवि और विचारों को दर्शाता है लेकिन कार्यकर्ता इस आदेश का कितना पालन करते है और इस निर्णय से पार्टी के अन्य नेता क्या सीखा लेते है।

Related Articles

Back to top button