Uncategorized

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिला यमुनोत्री क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल, यमुनोत्री धाम आने का दिया न्यौता।

देहरादून।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उतराखंड भ्रमण के दौरान यमुनोत्री क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उनसे जीटीसी हेलिपेड मे भेंट कर उनका स्वागत किया।


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान व पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने उप राष्ट्रपति को गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की सुखद यात्रा की बधाई देते हुए उन्हे अगली यात्रा के दौरान सपरिवार यमुनोत्री धाम आने का भी न्यौता दिया। यात्रा से अभिभूत उप राष्ट्रपति ने उन्हे यमुनोत्री धाम आने का अश्वासन दिया।


विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने उपराष्ट्रपति को स्थानीय टोपी पहनाई इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button