उत्तराखंडराजनीतिवायरल न्यूज़

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा के गर्लफ्रेंड वाले बयान पर उत्तराखंड में मचा बवाल ,बीजेपी ने किया वार बताया ये है कांग्रेस का महिलाओं के प्रति सम्मान।

देहरादून।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा का एक बयान वायरल हो रहा है,, जिसमें वह कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं को बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं।। करण महारा अपने इस बयान में साफ कह रहे हैं कि कांग्रेस के ही कई ऐसे लोग हैं जो दिनभर कांग्रेस कार्यालय में बैठते हैं और शाम को भाजपा के लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस को कमजोर करने का काम करते हैं। इतना ही नही महारा ने कहा की कई नेता ऐसे है जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। माहरा यही नहीं थमें उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं जो दिन भर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं लेकिन शाम को भाजपा नेताओं से उनके घर पर मिलते हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यह बयान देकर सभी को चौंका दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा है।

करन माहरा के इस गर्लफ्रैंड वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कांग्रेस की महिलाओं के प्रति गर्लफ्रेंड कल्चर की मानसिकता पहले से ही रही है उन्हें यह विरासत में मिली है जिसका वो निर्वहन कर रहे है इस बयान से  कांग्रेस की विचारधारा प्रदर्शित होती है रही बात भाजपा की तो भाजपा हमेशा ही महिलाओं का  सनातन परंपरा के अनुरूप  सम्मान करती है और करती रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button