उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस विधायक उप नेता प्रतिपक्ष का खनन माफिया से डील का वीडियो हुआ वायरल भाजपा को मिला मौका।

देहरादून।

भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस को विधान सभा मे उप नेता और खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मे कांग्रेस विधायक खनन माफियाओ से डील करते नजर आ रहे है। वह किस स्थान पर पर खनन करना है इसके लिए स्थान भी चिन्हित करते दिख रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे हर मामले की जांच की मांग करने वाली कांग्रेस अब चुप क्यों है।
चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हर काल खंड की निष्पक्ष रुप से जांच करवा रहे है और इसके नतीजे भी सामने आ रहे है। लेकिन विपक्ष अपने नुकसान को देखते हुए आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है। भर्ती गड़बड़ियों की जांच सरकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस उसमे श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस विधायक वायरल वीडियो मे खनन की डील कर रहे विधायक को लेकर अब कांग्रेस की नैतिकता कहां है?

वायरल वीडियो

https://youtube.com/shorts/6nCOoDP6K9w?feature=share

कांग्रेस नैतिकता के आधार पर विधायक पर कार्यवाई करे और विधायक भी अपनी स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास घपले घोटालो का रहा है और पहले भी कैमरे पर कांग्रेस के घोटाले पकड़ मे आ चुके है। भर्ती गड़बड़ियों मे तमाम तरह के झूठे आरोप प्रत्यपरोप के जरिए कांग्रेस मे खुद को नायक बताने वाले विधायक की असलियत इससे उजागर हो गयी है और वह कितनी सफाई से जनता की आंखो मे धूल झोंक रहे है यह साफ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नैतिकता के आधार पर इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और इसकी भी जांच की मांग करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button