उत्तराखंडजिला प्रशासनवायरल न्यूज़

हल्द्वानी में पानी संकट, महिलाओं ने गुस्से में टैंकर चालक को पीटा

मौसम के गर्म तेवरों के बीच राजपुरा समेत आधा दर्जन क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। इन इलाकों में लंबे समय से पानी आपूर्ति ठप है। अधिकारियों से गुहार लगाने पर समस्या हल नहीं हुई तो गुस्साए लोग सोमवार को जल संस्थान कार्यालय में धमक गए।अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करने के साथ परिसर में धरने पर बैठ गए। पानी नहीं आने की पीड़ा ऐसी थी कि महिलाएं टैंकर चालक पर भड़क गईं। नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

 

कई बार कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं

महिलाओं ने टैंकर चालक पर क्षेत्र में पानी सप्लाई के दौरान सही व्यवहार न करने का आरोप लगाया। बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। इधर, पार्षद महेश चंद्र और ध्रुव कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। वार्ता के दौरान लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।

 

 

पार्षद महेश चंद्र ने बताया कि राजपुरा, 16 क्वार्टर, नई बस्ती, गौलागेट, वारसी कालोनी, जवाहर नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। सर्दियों के समय यहां भरपूर पानी आता है, लेकिन गर्मी में संकट की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

 

कहा कि अगर जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने लोगों को व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मीना देवी, कमलेश, नंदू कुमार, ममता देवी आदि मौजूद रहे।

हर साल गर्मी के दिनों में पानी की समस्या गहरा जाती है, लेकिन जल संस्थान के अधिकारी झूठे आश्वासन देते हैं। भीषण गर्मी में हमें पानी की व्यवस्था करने में काफी परेशानी होती है। हमें इस संकट से राहत दिलाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button