उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदली हुई है मौसम की स्थिति, केदारनाथ में हुई बर्फबारी, देहरादून में भी बादलों का असर

उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। रविवार को कई इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में सुबह से ही बातों का असर दिख रहा है। दिन में कई बार बादलों के गहराने और कुछ इलाकों में लोकल सिस्टम बनने के कारण छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में अगले सप्ताह के दौरान आसमान में बादलों का असर दिखेगा। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई भागों में रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। केदारनाथ में सुबह से ही हल्की बर्फबारी हो रही है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादलों का प्रभाव दिन बढ़ने के साथ खत्म होने और धूप गहराने से गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना जताई गई है।

राजधानी देहरादून में सुबह से बादलों का प्रभाव होने और दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम का असर लगातार दिख रहा है। सुबह से 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा लोगों को राहत दे रही है। बादलों के प्रभाव के कारण अगले सप्ताह में भी अधिक गर्मी का अनुमान नहीं है। उमस का असर जरूर दिख सकता है।

हरिद्वार में बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव का असर अब जाता दिख रहा है। एक बार फिर रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार जताए गए हैं। सुबह से दिख रहे बादल 9 बजे के बाद गायब होंगे। इसके बाद धूप का असर दिखेगा। हालांकि, शाम में एक बार फिर बादलों का असर दिखने की उम्मीद है। हरिद्वार से ऋषिकेश तक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादलों के गहराने की स्थिति में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

केदारनाथ में हल्की बर्फबारी

केदारनाथ में इस समय अलग ही माहौल बना हुआ है। देर रात से ही यहां पर हल्की बर्फबारी हो रही है। हल्की बर्फबारी ने यहां के माहौल को शानदार बना दिया है। सुबह 9 बजे तक बर्फबारी के बाद दिन में धून निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मसूरी में साफ दिखेगा मौसम

मसूरी में रविवार को दिन में मौसम साफ रहेगा। सुबह से दिख रहे बादल 8 बजे तक छंट जाएंगे। इसके बाद निकलने वाली धूप गुनगुनी गरमाहट का अहसास कराएगी। पिछले दिनों हुई बारिश ने इलाके में माहौल को सुहावना बना दिया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button