उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज बिगड़ेगा मौसम, अगले दो दिन हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (सोमवार) बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

एक जून तक येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button