उत्तराखंडराजनीति

जोगिंद्र पुण्डीर के सार्वजनिक कार्यो के मुरीद हुए कई सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन जानिए संगठनो के नाम और प्रभाव

देहरादून,दिनांक 07 जनवरी 2022,

आज शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे भैरव सेना की अगुवाई में बजरंग दल और देव सेना देवभूमि सनातन जागरूकता यात्रा निकाली।सनातन जागरूकता यात्रा के माध्यम से भैरव सेना, बजरंग दल और देव सेना समेत कई संगठन ने जोगेंद्र सिंह पुंडीर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सभी हिन्दुंत्व संगठन ने कहा कि हम सब समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर के समर्थन में खडे है। देहरादून 21 कैंट विधानसभा के लिए  पुंडीर जरुरी है. जिस प्रकार से कोरोना के समय में  जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने लोगो की सेवा की और जरूरत बन्द लोगो के घऱ- घऱ ,ऑक्सीजन सिलेंडर, भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क करा कर हर समय क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।  ऐसे व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी को अपना उम्मीदवार बनाना चाहिए. यात्रा का मुख्य उद्देशय  जोगेंद्र सिंह पुंडीर को कैंट विधानसभा से उम्मीदवार घोषित करने को लेकर समर्थन देना है। वही  पुंडीर ने सभी को अपनी ओर से समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया. ओर कहा कि सनातन धर्म के लिए ओर मानव मात्र की सेवा के लिए उनका पूरा जीवन संकल्पित है । समाज के हित मे जो भी कार्य करना होगा उसके लिए वह हमेशा तैयार है ।

वही यात्रा का शुभारंभ चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड़ देहरादून से होते हुए होटल सन पार्क आईटीबीपी, इंदिरा नगर, पंडितवाड़ी, बल्लुपुर चौक, बिंदाल, गोविंद गढ़ रोड़, कांवली रोड़, एमडीडीए चौक, गांधीग्राम से होते हुए कैंप कार्यलय पर संपन्न हुई. वही भैरव सेना के अध्यक्ष  संदीप खत्री, उपाध्यक्ष , उमाकांत भट्ट , सोरभ परचा , करण शर्मा , सुधांशु जखमोला , अनु राजपूत, मंडल महामंत्री कैप्टन भोपाल चंद जी, ओ बी सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश सेन , देव सेना के अध्यक्ष ललित बिष्ट  आदि अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button