उत्तराखंडराजनीति

बीजेपी ने अपनी किरकिरी होने से पहले उठाया कदम मुख्यमंत्री धामी ने उठाया बड़ा कदम कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को किया मंत्रिरिषद से बर्खास्त, बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से 6वर्ष के लिए किया गया निष्काषित

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह को किया बर्खास्त

देहरादून 16 जनवरी 2022,

उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण मंत्रिपरिषद से बर्खस्त कर दिया है, इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने डॉ हरक सिंह रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया है इस सम्बन्ध में बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की ।

यँहा आप को बता दे बीजेपी की ओर से यह कार्यवाई तब की गई जब भाजपा को डॉ हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने की पुख्ता जानकारी मिली , इसलिए  अपनी फजिहत बचाने की बजह से भाजपा ने यह करवाई कर अपनी वाह वाही लूटने के लिए डॉ हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने से पहले यह दरिया दिली दिखा कर पार्टी ने अनुशासनहीनता की करवाई करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त।

कांग्रेस नेताओ से मिलने को लेकर किए गए बर्खास्त।

निष्कासित भाजपा संगठन ने हरक सिंह रावत को पार्टी से किया 6 साल के लिए निष्कासित।

हरक सिंह रावत वर्तमान समय में दिल्ली में है मौजूद।

अपनी बहू के टिकट को लेकर भाजपा पार्टी से थे नाराज।

कल दिल्ली में कर सकते हैं कांग्रेस में घर वापसी।

Related Articles

Back to top button