उत्तराखंडक्राइम

मसूरी देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर बस पल्टी 17 लोग घायल।

देहरादून।

उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं जहां एक और पर्वती है क्षेत्रों में कई रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं तो वहीं सड़क दुर्घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है दरअसल मसूरी देहरादून मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई मिली जानकारी के अनुसार इस बस में करीब 36 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोग घायल हो गए हैं सभी घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, यह मामला आज दोपहर का है जब मसूरी देहरादून मार्ग पर आइटीबीपी के समीप एक बस पलट गई बस पलटने की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। दरअसल, मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

Related Articles

Back to top button