
देहरादून 14 अक्टूबर।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रोटी जिला पंचायत के अंतर्गत क्यारकुली भट्टा क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी ने 145 मतों के भारी अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह पुण्डीर की भतीजी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिका देवी को पराजित किया; कांग्रेस नेता को अपनी ही ग्राम पंचायत में 79 वोटों से करारी हार झेलनी पड़ी। कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली और बिल्लू थापली की घेराबंदी के बावजूद मिली इस जीत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने ममता देवी व भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को बधाई दी और इसे जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया।




