उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकवायरल न्यूज़

बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे राजस्थान के 30 यात्री, अनियनत्रित हो कर पल्टी बस

ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस में सवार 30 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री गंभीर घायल है जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर घायल बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को चोटें आई है। इसमें से एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पाकर श्रीनगर कोतवाल सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्यो में जुट गई।

 

हादसे की वजह बस तेज रफ्तार में होना बताई जा रही है। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा होने से ताल गया। गंभीर घायल यात्री को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button