उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

चम्पावत उपचुनाव की तिथि का हुआ  एलान बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लड़ेंगे चुनाव।

देहरादून ।

उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है यहां आपको बता दें चंपावत से बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद चंपावत सीट रिक्त हुई थी जिस पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना प्रत्याशी बनाने का एलान किया था अब चुनाव आयोग के द्वारा आज चुनाव की तिथि तय कर दी गई है जिसके तहत चंपावत विधानसभा उपचुनाव 31 मई को कराना सुनिश्चित किया गया है वही 3 जून को मतगणना की तिथि तय की गई है। हालांकि अभी विपक्षी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी का एलान नही किया है।

Related Articles

Back to top button