उत्तराखंडशिक्षा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी की बेटी ने पास की आईएएस की परीक्षा बधाइयों का लगा तांता।

उत्त्तराखण्ड, पिथौरागढ़।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी की बेटी ने पास की आईएएस की परीक्षा बधाइयों का लगा तांता।

उत्तराखंड की बेटी और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री डॉ. दीक्षा जोशी को सिविल सेवा परीक्षा 2021-22 में ऑल इंडिया रैंक 19 प्राप्त करने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनके पिथौरागढ़ आवास पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीक्षा की इस कामयाबी पर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। मंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी, भाजपा नेता सुरेश जोशी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, मनोज सामंत सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button