उत्तराखंडपर्यटनशासन

योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी पहुँचे योग नगरी ऋषिकेश ,योग दिवस की तैयारियों का लिया जायजा ,गंगा आरती में किया प्रतिभाग।

देहरादून।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी धर्मपत्नी के साथ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम योग राजधानी परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुचे जँहा उन्होंने  गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आर्शीवाद लिया वंही कल होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया …साथ ही स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ ही यमकेश्वर  विधायक रेनु बिष्ट , सचिव पंकज पांडेय, जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित तमाम अधिकारी व नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button