उत्तराखंडक्राइमराजनीति

आपदा में लापता 3 लोगो के शव बरामद मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस हर संभव मदद का दिया भरोसा

देहरादून,24 अगस्त।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत गांव पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आपदा में जिन्होंने अपनो को खोया है, उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यंहा आप को बता दे कि प्रभावित क्षेत्र में बुधवार को रेस्क्यू के दौरान सरखेत में अभी तक तीन शवों को बरामद किया गया है, बाकी लापता दो लोगों की अभी खोजबीन जारी है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ पूरी तरह से खड़ी है जो भी मदद संभव होगी की जाएगी होगी ।

*जिनके शव बरामद किए गए-*
1. विशाल-15 वर्ष , पिता का नाम रमेश सिंह
2. राजेंद्र सिंह -40 वर्ष /रणजीत सिंह
3. सुरेंद्र -45 वर्ष / वीर सिंह

*लापता* –
1. जगमोहन सिंह 28 वर्ष, पिता का नाम बचन सिंह
2. अनिता देवी,38 वर्ष , पति का नाम राजेंद्र

Related Articles

Back to top button