उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण सरकार से की हरसंभव मदद देने की माँग।

देहरादून।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने आज विधानसभा मसूरी में #मालदेवता के आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत का स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रीतम सिंह जी ने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र में लोगों को सुरक्षा के साथ-साथ हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए।
मानसून काल में बारिश से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में समय पूर्व आपदा प्रबंधन के उचित कदम उठाये जाने चाहिये ताकि जानमाल की होने वाली सम्भावित हानि को रोका जा सके।
इस दौरान यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र नेगी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक संदीप चमोली, जितेंद्र नेगी, नवनीत कुकरेती, यूथ जिलाध्यक्ष कमल कांत, महानगर यूथ महासचिव शशांक पाल व राहुल प्रताप सिंह लक्की, अजेंद्र गुसाईं, शेर बहादुर व अन्य साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button