उत्तराखंडराजनीतिशासन

यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रधांजलि।

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उत्थान हेतु पं. गोविंद बल्लभ पंत जी का अतुलनीय योगदान चिरस्मरणीय है।

वही आज पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुँच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की तो मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा को साल ओढ़ाकर उनका सवागत किया  और राज्य के ज्वलन्त मुद्दों पर वार्ता की।

Related Articles

Back to top button