उत्तराखंडशासनस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री धामी ने दून मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण मरीजों का जाना हाल व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के दिये निर्देश।

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने तमाम वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि दून असपताल एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण अस्पताल है जहां पर सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग इलाज करवाने आते हैं इसलिए इस अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए उन्होंने आज यहां का निरीक्षण करते हुए जो कमियां हैं उनको दूर करने की बात कही।

साथ ही मुख्यमंत्री ने मरीजों से उनका हाल चाल जाना और अस्पताल कर्मियों के व्यवहार और खानपान से  सम्बन्धत जानकारी ली इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अस्पताल की केन्टीन पहुँच कर मरीजो के लिए बनने वाले खाने का स्वाद लिया और अस्पताल के सीएमएस से खाने की गुडवत्ता और वेहतर करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button